Friday, May 15, 2026
Hometrendingबन्दी करेंगे पेट्रोल पम्प का संचालन, ‘आशाएं दा फिलिंग स्टेशन’ का शिलान्यास

बन्दी करेंगे पेट्रोल पम्प का संचालन, ‘आशाएं दा फिलिंग स्टेशन’ का शिलान्यास

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कारागार विभाग की बन्दियों को रोजगार से जोने एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध कराने की अभिनव पहल के तहत केंद्रीय कारागार परिसर अलवर में पेट्रोल पम्प ‘आशाएं दा फिलिंग स्टेशन’ का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह एवं कारागार विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह एवं कारागार विभाग मंत्री जूली ने कहा कि कारागार विभाग की इस पहल से खुली जेल में रहने वाले अच्छे चाल-चलन व आचरण वाले बन्दियों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। बन्दी व उनके परिवार के लिए ससम्मान जीवन यापन करने के साथ, समाज की मुख्यधार से जुडने के लिए यह प्रयास अहम कडी साबित होगा। इस पेट्रोल पम्प का संचालन बन्दियों द्वारा ही किया जाएगा जिसकी मॉनिटरिंग कारागार मॉनिटरिंग समिति द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पेट्रोल पम्प के शुरू होने पर शहरवासियों की सुविधाओं में विस्तार होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न नवाचारों के माध्यम से जेल के बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। वहीं खुली जेल में रहने वाले कैदियों को इन नवाचारों के माध्यम से समाज की मुख्यधारा में जोडने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कारागार परिसर में पौधारोपण किया।

केंद्रीय कारागार के अधीक्षक प्रदीप लखावत ने बताया कि कारागार विभाग एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. के सहयोग से केंद्रीय कारागार परिसर में ‘आशाएं’ संस्था द्वारा यह पेट्रोल पम्प संचालित होगा। प्रथम चरण में पेट्रोल और डीजल एवं द्वितीय चरण में सीएनजी भी यहां उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि करीब डेढ से दो माह में यह पेट्रोल पम्प प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पम्प के लिए चयनित भूमि पर से हटाए गए वृक्षों की जगह जेल परिसर में कई गुना अधिक वृक्ष लगाए गए हैं जिनकी देखरेख जेल के बन्दियों द्वारा की जाएगी। इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधि, केंद्रीय कारागार स्टाफ व बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!