Hometrendingबीकानेर में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अवैध...

बीकानेर में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

JNVC police arrested accused of firing with illegal weapon
JNVC police arrested accused of firing with illegal weapon

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जिला विशेष टीम, पुलिस थाना जेएनवीसी, सदर, बीछवाल की सयुंक्त कार्यवाही में दो आरोपी दो पिस्‍टल अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। तीन जनवरी की मध्य रात्रि को पंचशती सर्किल पर हुई फायरिंग की घटना के बाद ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज, बीकानेर एवं योगेश यादव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अमित कुमार बुढानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर तथा शालिनी बजाज वृताधिकारी वृत सदर बीकानेर के निकट सुपरविजन में महावीर प्रसाद थानाधिकारी पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर, महेन्द्र दत थानाधिकारी पुलिस थाना बीछवाल, लक्ष्मण सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व में टीम टीम गठित की गई।

इस प्रकरण के नामजद आरोपी राजवीर सिंह ऊर्फ चुकी ऊर्फ चुक्सा, विनय प्रताप सिंह वगैरा ने फायरिंग की घटना के बाद अवैध हथियार पिस्टलों को अपने साथियों को ओमप्रकाश भादू व जयप्रकाश बिश्‍नोई को देकर फरार हो गये थे जिनकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर तलाश की जा रही है।

वारदात के बाद कार्रवाई….

विजय सिंह हैडकानि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जोधपुर–जयपुर बाईपास के पास से आरोपी जयप्रकाश विश्नोई पुत्र गणपतराम जाति विश्नोई उम्र 26 साल निवासी सतेरण पुलिस थाना श्रीबालाजी जिला नागौर हाल 01 नम्बर ट्युबवेल के पास तिलकनगर पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई है। राधेश्याम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जोधपुर–जयपुर बाईपास के पाl से आरोपी ओमप्रकाश पुत्र लालूराम जाति जाट उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 09 बरसिंहसर पुलिस थान देशनोक जिला बीकानेर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई है।

अभियुक्तों के विरूध पूर्व में दर्ज प्रकरण…

आरोपी ओमप्रकाश पुत्र लालूराम जाति जाट उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 09 बरसिंहसर पुलिस थाना देशनोक जिला बीकानेर के विरूध पूर्व में कुल 06 प्रकरण अलग–अलग पुलिस थानों में दर्ज है।

कार्यवाही व गिरफ्तार करने वाली टीम…

१– महावीर प्रसाद पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर

२ – महेन्द्र दत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बीछवाल

३–  लक्ष्मण सिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर

४–  राधेश्याम सउनि पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर

५–  विजय सिंह हैडकानि पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर 

६– दीपक यादव हैडकानि साईबर सेल बीकानेर

७– दिलीप सिंह हैडकानि साईबर सेल बीकानेर

८–  रोहिताश हैडकानि पुलिस थाना जेएनवीसी

९–  सूर्यप्रकाश कानि. डीएसटी

१०–  देवेन्द्र कानि डीएसटी

११–  प्रभूराम कानि. पुलिस थाना जेएनवीसी

१२– गणेश कानि पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर

१३–  राकेश कानि पुलिस थाना जेएनवीसी

१४–  रामावतार कानि पुलिस थाना जेएनवीसी

खास बात – सम्पूर्ण कार्यवाही में मुख्य भूमिका दीपक यादव हैडकानि साईबर सेल जिला बीकानेर की रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular