Friday, September 20, 2024
Hometrendingशिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल का स्वागत, संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ...

शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल का स्वागत, संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की अनौपचारिक वार्ता

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा निदेशालय परिसर में स्थित शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल का स्‍वागत किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने निदेशक से अनौपचारिक वार्ता भी की।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम पुरोहित, विष्णु दत्त पुरोहित,ओम बिश्नोई, शरद चौधरी, पुखराज प्रजापत, भूपेंद्र सिंह चौहान, राजेश व्यास ने शिक्षा निदेशक का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवरत्न जोशी ने निदेशक को निदेशालय के बारे में अनेक अनछुए पहलुओं के बारे में बताया। संघ के प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास ने वास्तु की पुस्तक खुशियों का वास्तु भेंट की।

कार्यक्रम में विष्णु पुरोहित, मनीष रंगा, कैलाश ओझा, अविकांत पुरोहित, कन्हैयालाल किराडू, नीरज भटनागर, विवेक बिस्सा, जगदीश सुथार, बंसीलाल जोशी, कुलदीप खत्री, विनय गोस्वामी, ललित आचार्य, नवरत्न सैनी, पवन मोदी, अब्दुल रजाक, मनीष भाटी, मनीष कुमार, लीलाधर आसोपा, राधाबल्लभ व्यास, राम सिंह सिसोदिया, ब्रह्मदेव रंगा, योगेंद्र शर्मा, शिवजी सारस्वत सहित बड़ी संख्या में निदेशालय के कार्मिक मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular