Friday, September 20, 2024
Hometrendingकमल रंगा को नाट्य कृति ‘अलेखूं अंबा’ के लिए मिलेगा साहित्य अकादमी...

कमल रंगा को नाट्य कृति ‘अलेखूं अंबा’ के लिए मिलेगा साहित्य अकादमी का राष्ट्रीय मुख्य पुरस्कार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 की घोषणा गुरुवार को हुई। राजस्थानी भाषा के लिए बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा को उनकी नाट्य कृति ‘अलेखूं अंबा‘ पर घोषित हुआ। यह कृति महाभारत के पौराणिक नारी चरित्र ‘अंबा‘ को केन्द्र में रखकर सृजित की गई है।

केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के सचिव डॉ. के. श्रीनिवास राव ने बताया कि पुरस्कार की घोषणा राजस्थानी की जुरी द्वारा सर्वसम्मति से किए गए निर्णय के तहत अकादमी की एग्ज्यूकेटिव द्वारा अप्रूवल के बाद घोषित किया गया। ज्ञात रहे कि अकादमी प्रति वर्ष साहित्य की श्रेष्ठ कृति को एक प्रक्रिया उपरांत प्रदत करती है, जिसमें अकादमी द्वारा देश की 24 भाषाओं में मुख्य पुरस्कार प्रदत किया जाता है। कमल रंगा को यह राजस्थानी भाषा का राष्ट्रीय पुरस्कार अकादमी के आगामी आयोजन में एक भव्य समारोह में ताम्रपत्र, शॉल, एक लाख रूपये की नगर राशि आदि प्रदत कर अर्पित किया जाएगा।

वर्ष 2022 के राजस्थानी पुरस्कार के तीन निर्णायक (जुरी) क्रमशः डॉ सत्यनारायण, डॉ प्रकाश अमरावत एवं डॉ घनश्यामनाथ कच्छावा रहे। रंगा को उक्त प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर नगर प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular