Hometrendingराजस्‍थान में लगातार बदल रहा मौसम, आज भी हल्‍की बारिश के आसार

राजस्‍थान में लगातार बदल रहा मौसम, आज भी हल्‍की बारिश के आसार

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्‍की बारिश हुई और कहीं–कहीं ओले भी गिरे। इसी बीच, मौसम विभाग ने बुधवार को भी मौसम में बदलाव के संकेत देते हुए कई जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 9 नवंबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते 10 व11 नवंबर से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular