Monday, April 21, 2025
Hometrendingसंभागीय नारी निकेतन की अध्यक्ष और सदस्य ने किया पदभार संभाला, जुलूस...

संभागीय नारी निकेतन की अध्यक्ष और सदस्य ने किया पदभार संभाला, जुलूस के रूप में पहुंची….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त बीकानेर नारी निकेतन की संभागीय अध्यक्षा और सदस्यों ने आज विधिवत रूप से नारी निकेतन में पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर नारी निकेतन की निदेशक श्रीमती शारदा ने उनको पदभार ग्रहण करवाते शपथ दिलाई।

इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और महिलाए शामिल थीं। पदभार ग्रहण करने के लिए संभागीय अध्यक्ष शशिकला राठौड़ और सदस्या प्रियंका गहलोत सोलंकी, मेहनाज बानो के साथ सदस्य जुलूस के रूप में पवनपुरी स्थित नारी निकेतन कार्यालय तक पहुंचे। रास्ते में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रोकरोक कर स्वागत अभिनंदन किया। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना डोटासरा, महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, पार्षद और वरिष्ठ महिला नेत्री अंजना खत्री, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राज भटनागर, भागीरथ नंदनी संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत, हाजिर खान, रोशन बानो, शहनाज बानो, मुमताज बानो, प्रेमलता राठौड़, शबनम पठान, तेजू बाईसा, कांग्रेस सेवा दल के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद सिंह मार्शल, मुमताज, रोशन, शारदा चौधरी, विशाल गहलोत, पूर्व पार्षद कुंभार महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष संतोष प्रजापत, कांग्रेस नेत्री पार्वती गोसाई, कांग्रेस नेत्री मुमताज शेख, अफसाना पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular