Saturday, April 25, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान में तीन दिन पहले एंट्री लेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो...

राजस्‍थान में तीन दिन पहले एंट्री लेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, इन मंत्रियों को सौंपा जिम्‍मा…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर को राजस्‍थान में एंट्री लेगी। जबकि, पहले चर्चा थी कि राहुल गांधी 6 दिसंबर को राजस्थान आएंगे। यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने राहुल के प्रतिनिधि सुशांत मिश्रा व उनकी टीम झालावाड़ पहुंच चुकी है। मिश्रा राहुल की यात्रा के रूट प्रबंधन और मीटिंग का काम देखते हैं।

मिश्रा के हवाले से आई खबर के अनुसार, उन्‍होंने झालावाड़ के पीपाड़ा क्षेत्र का शनिवार को दौरा किया, जहां से राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान में एंट्री लेगी। राज्य सरकार ने राहुल गांधी के प्रतिनिधि सुशांत मिश्रा के साथ खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, राजस्व मंत्री रामलाल जाट और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को यात्रा की तैयारियों का जिम्मा सौंपा है। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने मीडिया को बताया कि यात्रा को लेकर पहले से कई तारीखें चल रही हैं, लेकिन तारीख अधिकृत रूप से अब तय हुई है।

झालावाड़ जिले की राजस्थानमध्यप्रदेश सीमा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद यात्रा का स्वागत करेंगे। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री, विधायक व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!