Friday, September 20, 2024
Hometrendingपं. नेहरू बाल सप्ताह का आयोजन 14 से, बाल कवि होंगे राज्य...

पं. नेहरू बाल सप्ताह का आयोजन 14 से, बाल कवि होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com देश में सद्भाव, शान्ति और भाईचारा बनाए रखने और विकसित करना आवश्यक है। इस क्रम में पं. जवाहरलाल नेहरू के विचारों और मूल्यों के अनुसार बच्चों में संस्कार विकसित करने तथा उनके सृजनात्मककलात्मक पक्ष को प्रबलता से उजागर करने के लिए नवगठित ’’पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी राजस्थान’’ द्वारा आगामी 14 से 20 नवम्बर तक ’’पं. नेहरू बाल सप्ताह’’ का विशाल बड़े पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है।

अकादमी के अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि 14 नवम्बर, 2022 को अकादमी संकुल, जयपुर में राज्य के 14 बाल कवियों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही उनका काव्य पाठ भी कराया जाएगा। पं. नेहरू बाल अकादमी के सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि 14 से 20 नवम्बर, 2022 के मध्य पं. नेहरू बाल सप्ताह के अन्तर्गत प्रदेश के सभी विद्यालयों के व्यापक स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

अकादमी सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि यह आयोजन सभी सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों में आयोजित होंगे जिसमें व्यापक स्तर पर जनप्रतिनिधियों की एवं आमजन की सहभागिता रहेगी।

जिला स्तर पर विजेता रहे प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम दो छात्र/छात्राओं को बाल अकादमी द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

अकादमी सदस्य बुलाकी शर्मा ने बताया कि अकादमी की ओर से पहली बार आयोजित होने वाले पंडित नेहरू बाल सप्ताह में विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागी बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में राज्य की सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

ये रहेगा प्रतियोगिताओं का शेडयूल

14 नवंबर को मौलिक कविता पाठ प्रतियोगिता

15 नवंबर को नेहरू और सद्भावना विषयक निबन्ध प्रतियोगिता,

16 नवंबर को शांति और सद्भावना विषयक चित्रकला प्रतियोगिता

17 नवंबर को क्विज प्रतियोगिता

18 नवंबर को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता

19 नवंबर को लोक नृत्य प्रतियोगिता

20 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular