Thursday, May 14, 2026
Homeमनोरंजनहवा-हवाई की जगह लेगी धक-धक गर्ल

हवा-हवाई की जगह लेगी धक-धक गर्ल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क. करण जौहर की फिल्म ‘शिद्दत’ में अब दिवंगत श्रीदेवी की जगह बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन माधुरी दीक्षित लेगी। इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर खुद श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने करते हुए धक-धक गर्ल माधुरी का शुक्रिया भी अदा किया है। फिल्म ‘मॉम’ के बाद करण जौहर श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘शिद्दत’ करने वाले थे। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब थी, लेकिन अचानक श्रीदेवी का निधन हो गया। हालांकि पहले तो करण जौहर इस फिल्म को नहीं बनाना चाहते थे, लेकिन माधुरी की हां के बाद उन्होंने इसे बनाने का निर्णय कर लिया।

सब जानते हैं कि जब श्रीदेवी हीरोइनों के सिंहासन पर विराजमान थी, तब माधुरी दीक्षित ने उन्हें कड़ी चुनौती दी थी। बाद में माधुरी नंबर वन नायिका बन गईं। इस वजह से उनके रिश्ते हमेशा औपचारिक ही रहे। कभी दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम भी नहीं किया। हालांकि एकबारगी निर्माता निर्देशक रमेश सिप्पी ने इन दोनों टॉप अदाकारों को फिल्म ‘ज़मीन’ के लिए साइन किया था, लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद यह फिल्म हमेशा के लिए बंद हो गई। करण जौहर की फिल्म ‘शिद्दत’ में संजय दत्त भी हैं। माधुरी और संजय लगभग 21 वर्षों के बाद स्क्रीन शेयर करेंगे। उनकी साथ में की गई आखिरी फिल्म 1997 में ‘महानता’ प्रदर्शित हुई थी। संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित के साथ साजन, थानेदार, खलनायक, खतरों के खिलाड़ी, इलाका, साहिबां, कानून अपना-अपना सरीखी फिल्में साथ की हैं। कहा जाता है कि दोनों करीब भी आ गए थे, लेकिन संजय जब कई मामलों में दोषी पाए गए तो माधुरी ने उनसे कुछ दूरियां बना ली।

अब लंबे समय बाद संजय के साथ माधुरी फिल्म करने जा रही हैं। लगता है कि उन्होंने बीती बातों को भूला दिया है। वैसे खबर यह भी है कि संजय दत्त पर बनने वाली बायोपिक को लेकर माधुरी चिंतित हो गई थी कि क्या बायोपिक में संजय और उनके प्रसंग को भी दिखाया जाएगा। संजय को जब यह बात पता चली तो उन्होंने तत्काल यह कहा कि वे ऐसे प्रसंग फिल्म में नहीं दिखाएंगे जिससे किसी के वैवाहिक और निजी जीवन पर असर पड़े।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!