Thursday, June 4, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस को मिल गया गेल की टक्कर का हिटर

मुंबई इंडियंस को मिल गया गेल की टक्कर का हिटर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क. मुंबई इंडियंस को आईपीएल के लिए ेऐसा हिटर मिल गया है जो क्रिकेट के मैदान में्र चौकों से ज्यादा छक्के मारता है। वो गेल को टक्कर देने वाला भी है। दिलचस्प बात यह है कि यह खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज का ही है। खिलाड़ी का नाम है इविन लुइस। ये इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-11) में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे। यह कोई आम बल्लेबाज नहीं है, बल्कि टी-20 स्पेशलिस्ट हार्ड हिटर है।

वेस्टइंडीज का यह सलामी बल्लेबाज अब तक 14 टी -20 इंटरनेशनल मैचों में दो शतक के साथ 26 चौके और 40 छक्के मार चुका है। दोनों ही शतक भारत के खिलाफ लगाए गए हैं। टी-20 में हालांकि वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का अब तक कोई जवाब नहीं है, लेकिन मुंबई इंडियंस ने एक ऐसे बल्लेबाज़ की खोज की है जो पावर प्ले में ताबड़तोड़ रन बनाने में माहिर है। लुइस के आगमन से इस आईपीएल में मुंबई की ताकत अब और बढ़ गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि लुइस आईपीएल में कितने सफल हो पाते हैं।

गौरतलब है कि क्रिस गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड की एक पूरी पुस्तक लिख रखी है। सबसे ज्यादा गगनचुंबी छक्के, सबसे बड़ा निजी स्कोर जैसे रिकॉर्ड आईपीएल में गेल के नाम ही दर्ज हैं। फिलहाल आईपीएल में गेल से बड़ा हिटर कोई नहीं है, लेकिन मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट ने आखिर एक ऐसे बल्लेबाज की तलाश कर ली है, जो गेल की तरह ही गेंदबाजों के लिए काल साबित हो सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!