Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसेवा कार्य में समर्पित राधा देवी मोहता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा

सेवा कार्य में समर्पित राधा देवी मोहता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com समाजसेवी स्वर्गीय बृजरतन मोहता की धर्मपत्नी राधा देवी मोहता की स्मृति में आनंद निकेतन में मंगलवार दोपहर में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। राधा देवी का देहांत लंबी अस्वस्थता के बाद सोमवार को मुंबई में हो गया।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीकांत रंगा ने कहा कि 102 वर्षीय राधा देवी समाजसेवी, परम दानी व धर्मपारायण थीं। वैध राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि मोहता परिवार की परंपरा के मुताबिक राधा देवी लगातार सेवा कार्य में समर्पित थीं। राधा देवी सेठ रामगोपाल गोवर्द्धन दास मोहता धर्मार्थ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजेंद्र कुमार व विरेंद्र कुमार मोहता की माताजी थीं।

ट्रस्ट के प्रबंधक योगेश पुरोहित ने कहा कि राधा देवी सदैव अपने दोनों पुत्रों को मुक्त हस्त से धार्मिक व सामाजिक कार्यों में दान दक्षिणा हेतु प्रेरित करती रहती थीं। इस अवसर पर नरेंद्र देवड़ा, राजेंद्र गहलोत, गौरीशंकर जाजड़ा, सुरजाराम जाट, राजेश जोशी, महेंद्र पुरोहित, अजय सोलंकी व रतन बिहारी मंदिर के पुजारी मुरारी शर्मा ने भी स्‍वर्गीय राधा देवी के सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!