Friday, April 24, 2026
Homeम्हारो बीकानेरभाजपा विधायक पर लगाया निष्क्रियता का आरोप

भाजपा विधायक पर लगाया निष्क्रियता का आरोप

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। शहर जिला महिला कांग्रेस की शनिवार को हुई बैठक में पूर्व विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर भाजपा विधायक सिद्धिकुमारी पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन की ओर से भी कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं करने पर नाराजगी जताई गई। बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि भाजपा विधायक सिद्धिकुमारी को क्षेत्र की जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। अब चुनाव नजदीक आने पर वो सक्रिय हुई है। इतने समय तक वो निष्क्रिय रही, इसके चलते क्षेत्र में जनसमस्याओं को अंबार लग गया है। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा विधायक की निष्क्रियता का मुंह तोड़ जवाब देगी।

गौड़ ने कहा कि उन्होंने निगम के करीब 44 वार्डों में जन सुनवाई करते हुए जन समस्याओं को चिन्हित करके प्रशासन को उससे अवगत कराया था। प्रशासन ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि खतूरिया कॉलोनी, जयनारायण व्यास कॉलोनी, तिलक नगर, बांद्रा बास, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र्, कोड़ा कॉलोनी, डाक बंगला क्षेत्र, धोबी तलाई आदि क्षेत्रों में सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो रही है। सफाई व्यवस्था भी चौपट पड़ी है।

शहर जिला महिला कांग्रेस की पश्चिम बी-ब्लाक अध्यक्ष मुमताज शेख ने कहा की गोगा गेट, शर्मा कॉलोनी, संस्कृत कॉलेज तथा गुजरों की मज्जिद क्षेत्र में भी जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इसके बावजूद विधायक और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। बैठक में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मुमताज बानो, मनभरी, रामेश्वरी बिश्नोई, मंजू भाटी, जयश्री बागड़ी, विजयलता शर्मा, शुबरा, अफसाना, जशोदा पांडुई, चंदा बाई सहित अनेक अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!