Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर क्राइम : अवैध पिस्‍टल-कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर क्राइम : अवैध पिस्‍टल-कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस सख्‍ती से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक अवैध पिस्‍टल और चार जिंदा कारतूस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से इत्‍तला मिलने पर आरोपी बीकानेर के सुभाषपुरा निवासी गजेन्‍द्र सिंह (28) पुत्र भंवर सिंह और विराट नगर के पीछे उदासर रोड निवासी किशोर सिंह (30) पुत्र नत्‍थूसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 (1-B)A आर्म्‍स एक्‍ट के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई नैनुसिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!