Saturday, April 25, 2026
Hometrendingस्‍कूल संचालक से मारपीट के मामले में निजी स्‍कूल संचालक आक्रोशित, एसपी...

स्‍कूल संचालक से मारपीट के मामले में निजी स्‍कूल संचालक आक्रोशित, एसपी से मिले…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में एक निजी स्‍कूल में घुसकर संचालक के साथ मारपीट करने और जबर्दस्ती थाने ले जाने के मामले में गंगाशहर थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) भवानीदान पर जांच के बाद गाज गिर सकती है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने आज निजी स्कूल संचालकों के साथ वार्ता में में बताया कि पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी अमित बुडानिया करेंगे।

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह गंगाशहर थाने के एएसआई भवानीदान ने शांति पब्लिक स्कूल के संचालक के घर पहुंचकर अभिभावकों को टीसी नहीं देने पर नाराज होते हुए मारपीट की। इसके बाद जबरन उसे गंगाशहर थाने ले गया और बीच बचाव करने आए परिजनों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी हो गया। इस घटने के बाद हालांकि एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। लेकिन, निजी स्कूल संचालकों में आक्रोश कम नहीं हुआ। उन्‍होंने पहले मंगलवार रात गंगाशहर थाने पहुंच कर विरोध जताया। इसके बाद आज दोपहर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर एएसआई को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। वार्ता में कोडाराम भादू, मनोज राजपुरोहित, सुरेंद्र कुमार डागा सहित कई लोग शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!