Friday, June 5, 2026
Hometrendingसीएम गहलोत अचानक दिल्‍ली रवाना, दो महीने में पांचवीं बार गए, अबकी...

सीएम गहलोत अचानक दिल्‍ली रवाना, दो महीने में पांचवीं बार गए, अबकी बार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस बीच, विरोध- प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज सुबह जयपुर से दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 8 बजे जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

आपको बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता आज महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली में भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जंतर- मंतर और प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।  हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। जंतर-मंतर को छोड़कर तमाम इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और साथ ही निर्देश भी दिए गए कि अगर कोई भी धारा 144 का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इधर, कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने पर अड़ी हुई है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर भी पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हैं, जहां रविवार शाम मुख्यमंत्री गहलोत का जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी करेंगे और ईडी की कार्रवाई से निपटने की रणनीति पर मंथन करेंगे।

आपको बता दें कि सीएम गहलोत बीते दो महीने पांचवीं बार दिल्‍ली दौरे पर गए हैं। इससे पहले जून माह में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के चलते सीएम गहलोत लगातार एक सप्ताह तक दिल्ली में मौजूद रहे थे और उसके बाद भी सीएम दिल्ली गए थे। इसके अलावा जुलाई माह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के चलते भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!