Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingद्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी, तीसरे राउंड की गिनती में...

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी, तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई मतगणना में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (यूपीए) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। आपको बता दें कि मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। तीसरे राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। वहीं, यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही मिले। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। शेष राज्यों की गिनती जारी है।

राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी के अनुसार, दोपहर 2 बजे सांसदों के वोटो की गिनती पूरी हुई। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले। इनकी कुल वैल्यू 3 लाख 78 हजार है। यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों के वोट मिले। जिनकी वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है। सांसदों के कुल 15 वोट रद्द हो गए। पहले 10 राज्यों की गिनती में भी मुर्मू और सिन्हा के बीच आंकड़ों का लंबा अंतर दिख रहा है। इन राज्यों में कुल 1138 वैलिड वोट थे, जिनकी वैल्यू 1 लाख 49 हजार 575 है। इनमें मुर्मू को 809 वोट मिले। इनकी वैल्यू 1 लाख 5 हजार 299 है। वहीं, यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिलें, जिनकी कुल वैल्यू 44 हजार 276 है।

इधर, द्रौपदी मुर्मू के रायरंगपुर स्थित मायका उपरवाड़ा और ससुराल पहाड़पुर में भी उल्लास का माहौल है। लोग अपने घर की बेटी की जीत के इंतजार में जश्न मना रहे हैं। वोटों की गिनती खत्म होने के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!