Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराष्‍ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू की जीत तय, गांव रायरंगपुर में जश्‍न,...

राष्‍ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू की जीत तय, गांव रायरंगपुर में जश्‍न, बीकानेर में मिठाईयां बांट कर….

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली/बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज देऱ शाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी के तौर पर यशवंत सिन्हा के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि, ज्यादा दलों के समर्थन से ये साफ हो गया है कि इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है। यही वजह है कि ओडिशा स्थिति मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल पहले ही बन गया है। द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में उनकी जीत से पहले ही जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 हजार लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं।

Draupadi Murmu
Draupadi Murmu

द्रौपदी के गांववालों का मानना है कि चुनाव में मुर्मू बड़े अंतर जीत हासिल करेगी। यही वजह है कि ग्रामीणों ने द्रौपदी मुर्मू के चुनाव में जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटकर जश्न मनाने की योजना बनाई है। ग्रामीणों की मानें तो उनके गांव के साथ ही पूरे ओडिशा के लिए गर्व का दिन है। एक आदिवासी महिला पहली बार इस देश के राष्ट्रपति के पद पर पहुंचने वाली है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के चुनाव में जीत की बधाई देने के लिए जगह-जगह बैनर भी लगाए गए हैं।

इधर, बीकानेर में द्रौपदी मुर्मू की जीत तय होने के साथ ही जश्‍न शुरू हो गया। देश की आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाये जाने पर भाजपा पार्षदों ने आपस मे मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाई। इस अवसर पर उप महापौर राजेंद्र पंवार, पार्षद किशोर आचार्य, अनूप गहलोत, मानक कुम्हार, श्याम सिंह हाडलां, बजरंग सोकल, प्रमोद सिंह, विनोद धवल दुलीचंद शर्मा, दुर्गा शंकर व्यास, प्रतीक स्वामी, सुमित शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!