Thursday, June 4, 2026
Hometrendingअंग्रेजी मीडियम स्‍कूल एमडीवी में नो बैग डे दिवस मनाया, हल्‍दीराम एजुकेशनल...

अंग्रेजी मीडियम स्‍कूल एमडीवी में नो बैग डे दिवस मनाया, हल्‍दीराम एजुकेशनल सोसायटी करेगी बास्‍केट कोर्ट का निर्माण

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) मुरलीधर व्यास नगर, बीकानेर में शनिवार को नो बैग डे दिवस पर इंटर हाउस बास्‍केटबाल मैच का आयोजन किया गया। यह आयोजन इस सप्ताह के थीम खेलेगा राजस्थान तो बढेगा राजस्थान के अन्तर्गत किया गया।

इस प्रतिस्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी नई दिल्ली के प्रतिनिधि रमेश अग्रवाल उपस्थित हुए। अग्रवाल ने बास्‍केट करके मैच का शुभारम्भ किया। अग्रवाल ने विद्यालय में आधुनिक बास्‍केट कोर्ट का निर्माण करवाने व खिलाडियों को स्पोर्टस किट सोसायटी की ओर से दिए जाने का आश्‍वासन दिया।

विद्यालय में सत्र 2021-22 कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विकास प्रजापत (94.80 प्रतिशत) को अग्रवाल ने तिलक लगाकर व पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ व बच्चों ने अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। अग्रवाल ने कहा कि हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी ऐसे होनहार बच्चों को प्रोत्‍साहित करेगी और उनके व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक मूल्यवर्धन में अपना हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!