Thursday, June 4, 2026
Hometrendingनवविवाहिता को भगा ले गया युवक, परिजनों के हमले से पिता की...

नवविवाहिता को भगा ले गया युवक, परिजनों के हमले से पिता की हो गई मौत

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के छत्‍तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता को भगा ले जाने पर विवाहिता के परिजनों ने युवक के माता-पिता पर शुक्रवार देररात जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह दोनों गंभीर घायल हो गए। हमले में घायल युवक के पिता की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, वारदात थाना क्षेत्र के पांच एडब्ल्यूएम में शुक्रवार देर रात हुई। विवाहिता के परिजनों ने युवक के पिता अमीर खान व मां सतन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल युवक के पिता अमीर खान की मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार युवक और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक जब युवती के घर वालों को लगी तो दो माह पूर्व युवती की शादी घड़साना में कर दी गई। शादी की जानकारी युवक को जब मिली तो नवविवाहिता प्रेमी को ससुराल से भगा ले गया। नवविवाहिता के अचानक गायब होने पर ससुराल पक्ष ने घड़साना थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद विवाहिता के पीहर पक्ष को जब जानकारी मिली तो उसने लड़के से बातचीत की और पंचायती की। पंचायती के दौरान बात बनने की बजाय बात और ज्यादा बिगड़ गई और दोनो पक्षों में बोलचाल हुई। दोनों पक्षों में आपस में रंजिश बढ़ गई। युवती के परिजनों ने 5 एडब्ल्यूएम लड़के के घर पर बीती रात को हमला कर दिया। हमले के दौरान लड़के के माता-पिता घर पर थे। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान अमीर खांन की मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी सतन का इलाज अस्पताल में उपचाराधीन है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!