Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकानेर संभाग : रिश्‍वत लेते वरिष्‍ठ सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

बीकानेर संभाग : रिश्‍वत लेते वरिष्‍ठ सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

अनूपगढ़ Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) श्रीगंगानगर की टीम ने मंगलवार सुबह राजस्थान पथ परिवहन निगम अनूपगढ़ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों को गिरफ्तार किया है। रिश्‍वत की यह राशि रिमार्क संबंधी फैसला परिवादी के पक्ष में करवाने की एवज में ली थी।

ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी टीम श्रीगंगानगर इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई कि उसके खिलाफ लगाए गए अवैध सवारियों के रिमार्क संबंधी फैसला उसके पक्ष में अधिकारियों से कराने की एवज में राजस्थान पथ परिवहन निगम अनूपगढ़ के वरिष्ठ सहायक भूपराज पारीक 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी श्रीगंगानगर के डीएसपी भूपेन्द्र सोनी की ओर से शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन सही पाए जाने के बाद मंगलवार को डीएसपी ने एसीबी इंस्पेक्टर विजेन्द्र सीला व मय टीम के साथ ट्रेप की कार्रवाई की। इस दौरान निगम कार्यालय में परिवादी से रिश्वत की पंद्रह हजार रुपए की राशि लेते हुए वरिष्ठ सहायक भूपराज पारीक पुत्र चेतराम निवासी पक्का सहारणा हनुमानगढ़, हाल वार्ड नंबर तीन अनूपगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!