Monday, April 21, 2025
Hometrendingमहावीर रांका ने सरसंघचालक भागवत का किया स्वागत

महावीर रांका ने सरसंघचालक भागवत का किया स्वागत

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रतनगढ़ Abhayindia.com आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका ने रविवार को रतनगढ़ में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शन किए। इस दौरान वहां आचार्यश्री से भेंट करने आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत का आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की ओर से सम्मान किया गया।

अध्यक्ष रांका ने बताया कि दोनों राष्ट्रऋषियों का पावन सान्निध्य मिला। रतनगढ़ की धरा पर दो संघप्रमुखों का मिलना मानों रतनगढ़वासियों की उत्साह और उल्लास और अधिक वृद्धिंगत करने वाला था। सरसंघचालक करीब 3 घंटे तक वहां रुके। इस दौरान राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, जसवंत भी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular