Thursday, June 4, 2026
Hometrendingसीएम गहलोत ने आज अचानक बुलाई कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्‍तावों पर...

सीएम गहलोत ने आज अचानक बुलाई कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्‍तावों पर हो सकती है चर्चा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे सीएम आवास पर कैबिनेट और दोपहर 1:30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। हालांकि, बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के अनुसार, बैठक में आधा दर्जन विभागों के कई प्रस्तावों पर भी बैठक में चर्चा होगी। इनमें चिकित्सा, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी जैसे कई विभागों के प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।

बैठक में प्रदेश में पेयजल और बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कोयले की कमी को लेकर भी बैठक में मंथन होना है। आपको बता दें कि आमतौर पर सीएम गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को आयोजित की जाती है लेकिन इस बार बैठक शनिवार को बुलाई गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!