Sunday, May 3, 2026
Hometrendingमानसून से पहले वैश्य महासम्मेलन बीकानेर इकाई की पहल, अपनाघर आश्रम में...

मानसून से पहले वैश्य महासम्मेलन बीकानेर इकाई की पहल, अपनाघर आश्रम में किया पौधारोपण

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बीकानेर इकाई की ओर से बुधवार को जयपुर रोड स्थित अपनाघर आश्रम में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एफएसएल के संभागीय सहायक निदेशक डॉ प्रदीप जैन थे। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन द्वारा सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। पौधारोपण भी एक पुनीत कार्य है। पर्यावरण संरक्षण में इसकी महत्ती भूमिका है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा इस कार्य में और अधिक गति लाई जाए।

इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि इस दौरान 51 पौधे लगाए गए। मानसून की बरसात के बाद और अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने संस्था की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। महामंत्री विजय प्रकाश बाफना ने कहा कि संस्था द्वारा वर्ष भर की जाने वाली गतिविधियों का निर्धारण किया गया है। इनमें शिक्षा, चिकित्सा एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन से जुड़े दिनेश महात्मा अध्यक्ष नया शहर मंडल भाजपा  गायत्री महात्मा कोर्डिनेटर महिला मंडल जैन महात्मा सभा, भानुप्रिया जैन अध्यक्ष युवा मंडल जैन महात्मा सभा, ज्ञानसिंह प्रबंधक अपना घर आश्रम, किशन लोहिया, ऋषभ बोथरा, पुरब भंसाली उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!