Hometrendingराजस्‍थान कांग्रेस में खुलने वाला है संगठनात्‍मक नियुक्तियों का पिटारा, चुनाव के...

राजस्‍थान कांग्रेस में खुलने वाला है संगठनात्‍मक नियुक्तियों का पिटारा, चुनाव के बाद…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान कांग्रेस में अब आने वाले दिनों में संगठनात्‍मक नियुक्तियों का दौर शुरू होने वाला है। राज्‍यसभा चुनाव के बाद पार्टी अपने कार्यकर्ताओं बड़े स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियां देने का प्‍लान कर रही है। इसके तहत जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की कार्यकारिणियों का गठन होने जा रहा है। बतौर कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुसार जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर गठित होने वाली कार्यकारिणियों में करीब 6 लाख कार्यकर्ताओं को जगह मिलेगी।

आपको बता दें कि पार्टी में बीते काफी समय से संगठनात्‍मक नियुक्तियों में हो रही देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जबकि सियासी संकट के दौरान भंग हुई कार्यकारिणियों को भी करीब दो साल का वक्त हो चुका है। इस लंबी अवधि में पद का सम्मान नहीं मिलने से कार्यकर्ता निराश महसूस कर रहे हैं। पार्टी जानकारों की माने तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं का सम्‍मान करना बेहद जरूरी है। इसके लिए संगठनात्‍मक नियुक्तियां जल्‍द ही की जानी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में पार्टी अगस्‍त 22 तक नियुक्तियां का काम पूरा कर लेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular