Hometrendingरघु शर्मा पर हार्दिक पटेल ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- उन्‍होंने कहा...

रघु शर्मा पर हार्दिक पटेल ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- उन्‍होंने कहा था राजस्‍थान में 10-15 सीट भी नहीं आने वाली…

जयपुर Abhayindia.com हाल में भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात कांग्रेस के प्रभारी और राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटेल ने दावा करते हुए कहा कि रघु शर्मा ने पार्टी की बैठकों में कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की 10 -15 सीट भी नहीं आने वाली, गहलोत और पायलट ने सब कुछ खराब कर दिया है। आपको बता दें कि पटेल के इस सियासी दावे के बाद से राजस्थान कांग्रेस का सियासी बेचैनी बढ़ गई है। वहीं, रघु शर्मा ने पटेल के बयानों को बकवास करार देते हुए कहा कि वह बेईमान आदमी है। पार्टी छोड़ने के बाद मुंह छिपाने के लिए वह कुछ भी कह सकता है

आपको बता दें कि हार्दिक पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी चार-पांच लोग बैठते और गहलोत साहब के बारे में पूछते तो उनकी भी बुराई करते और पायलट साहब के बारे में पूछते तो उनकी भी बुराई करते। उनका खुद का स्टैंड कभी साफ नहीं रहा। हमने उनसे कहा कि 2018 से पहले लोकसभा उपचुनाव में तो पायलट साहब ने आपकी मदद की थी, आप उनके साथ क्यों नहीं रहे? तब रघु शर्मा कहते थे कि वह नौजवान है, उसका फ्यूचर है, लेकिन उसने जल्दबाजी कर ली, पार्टी की सरकार गिराना चाहता था, इस तरह दोनों की ही बुराई करते रहते थे। पटेल ने कहा कि शर्मा को मालूम था कि पार्टी में इश्यू होने वाला है, फिर भी प्रभारी के नाते उन्होंने समन्वय करने की जगह लोगों को लड़वाया, गुट बनाए। वे कहते थे कि कोई भी पार्टी छोड़कर चला जाए, उससे कुछ नहीं होगा। यहां तक कहा कि अगर सचिन पायलट भी पार्टी छोड़कर चला जाएगा तो कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पटेल ने कहा कि रघु शर्मा को जब गुजरात में इंचार्ज बनाया था तब उनके आने के बाद कितने लोग पार्टी छोड़कर गए।

इधर, रघु शर्मा ने पटेल के आरोपों पर पलटवार करते हुए मीडिया को बताया कि  वह मेरा बॉस नहीं था जो मैं उसे इस तरह की बातें बताता। हार्दिक पटेल ने खुद पार्टी छोड़ दी, वह बेईमान आदमी है। पार्टी छोड़ने के बाद मुंह छिपाने के लिए वह कुछ भी कह सकता है। अब वह बकवास कर रहा है। वह मेरा बॉस था क्या जो इस तरह की बातें मैं उसे बताता। वह तो प्रदेशाध्यक्ष भी नहीं था। अब वह मनगढंत कुछ भी आरोप लगा सकता है। जहां तक नेताओं के पार्टी छोड़ने की बात है तो मेरे प्रभारी बनने के बाद केवल दो नेता कांग्रेस छोड़कर गए हैं जिनमें से एक हार्दिक पटेल खुद है। वह मुझे जिम्मेदार ठहरा रहा है, उसकी अश्लील सीडी आई थी, क्या उसके लिए भी फिर रघु शर्मा जिम्मेदार है क्या? ऐसा गैर जिम्मेदार नेता कुछ भी कह सकता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular