Thursday, June 4, 2026
Homeबीकानेरराज्‍यसभा चुनाव के लिए डॉ. सुभाष चंद्रा ने भरा बतौर निर्दलीय नामांकन,...

राज्‍यसभा चुनाव के लिए डॉ. सुभाष चंद्रा ने भरा बतौर निर्दलीय नामांकन, बोले- जरूरी 41 वोटों से ज्‍यादा हासिल होंगे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जी मीडिया समूह के चैयरमेन डॉ. सुभाष चंद्रा ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन से बतौर निर्दलीय नामांकन भर दिया है। इसके बाद डॉ. चंद्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे राजस्थान के लिए नए नहीं हैं। उनके परिवार का जुड़ाव आज भी फतेहपुर-शेखावाटी से है।

उन्‍होंने निर्दलीय विधायकों से समर्थन की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि वे जीतने के बाद राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को राज्यसभा में उठाएंगे। कांग्रेस की ओर से हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों को लेकर डॉ. चंद्रा ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन, ये ज़रूर है कि उन्हें जीत के लिए ज़रूरी 41 वोटों से ज़्यादा वोट हासिल होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!