Thursday, June 4, 2026
Hometrendingमंत्री जोशी के बेटे का मामला :  भाजपा नेता का दावा- जरूर...

मंत्री जोशी के बेटे का मामला :  भाजपा नेता का दावा- जरूर होगी गिरफ्तारी, अमित शाह से भी मिलूंगा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के दुष्‍कर्म मामले में फंसने के बाद से विपक्षी पार्टी भाजपा हमलावर बनी हुई है। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने महिला अत्याचारों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक बयान में कहा है कि नैतिकता के आधार पर मंत्री महेश जोशी के साथ-साथ मुख्यमंत्री गहलोत को भी अपना इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रियंका गांधी महिलाओं की सुरक्षा की मांग करती है। वहीं, राजस्थान सरकार में मंत्री के पुत्र ने युवती के साथ घिनौना काम किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करूंगा। रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में दर्ज मुकदमे में जरूर गिरफ्तारी होगी, कांग्रेस का कोई नेता आरोपी का नहीं बचा सकता। आपको बता दें कि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भाजपा के पूर्व विधायक गुल मोहम्मद के जयपुर में निवास पर मिलने आए थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!