Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर में एसीबी ने पटवारी को तीन हजार रुपए की रिश्‍वत लेते...

बीकानेर में एसीबी ने पटवारी को तीन हजार रुपए की रिश्‍वत लेते धरदबोचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज बीकानेर में कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को तीन हजार रुपए की रिश्‍वत लेते धर दबोचा है।

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी बीकानेर इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई कि एग्रीकल्‍चर भूमि का नामांतरकरण खोलने की एवज में खारा के राजस्‍व पटवारी संदीप कुमार स्‍वामी चार हजार रुपए की रिश्‍वत मांग कर परेशान कर रहा था। इस पर एसीबी बीकानेर के पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के सुपरविजन में एएसपी रजनीश पूनिया की अगुवाई में शिकायत का सत्‍यापन कराया गया। बाद में तय रणनीति के अनुसार पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार ने मय टीम ट्रेप की कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप कुमार स्‍वामी निवासी मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी को तीन हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों धरदबोचा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!