Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingसीएम गहलोत सोमवार को दिल्‍ली जाएंगे, सीडब्‍ल्‍यूसी में लेंगे भाग, इन मुद्दों...

सीएम गहलोत सोमवार को दिल्‍ली जाएंगे, सीडब्‍ल्‍यूसी में लेंगे भाग, इन मुद्दों पर सोनिया से होगी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार सुबह 10 बजे विशेष विमान से दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्‍ल्‍यूसी) की सोमवार शाम 4 बजे होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए दिल्‍ली जा रहे हैं।

बैठक से पहले सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे और उदयपुर में चल रही कांग्रेस चिंतन शिविर की तैयारियों का फीडबैक देंगे। साथ ही राजस्थान में हुई सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा करेंगे। इसके अलावा गहलोत प्रदेश प्रभारी अजय माकन के साथ भी कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बताया जा रहा है कि वर्किंग कमेटी की बैठक में राजस्‍थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा कांग्रेस नेता रघुवीर मीणा, भंवर जितेंद्र सिंह, रघु शर्मा और हरीश चौधरी भी शामिल होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!