Hometrendingराजस्‍थान में एक और मंत्रिमंडल पुनर्गठन की चर्चा, असंतुष्‍टों को साधने के...

राजस्‍थान में एक और मंत्रिमंडल पुनर्गठन की चर्चा, असंतुष्‍टों को साधने के लिए…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कांग्रेस पार्टी सत्ता और संगठन में तालमेल बैठाने की कवायद में जुट गई है। इसी क्रम में कयास लगाया जा रहा है कि गहलोत सरकार आने वाले समय में एक और मंत्रिमंडल पुनर्गठन कर सकती है। संभावना यह जताई जा रही है कि अगस्त या सितंबर में तीसरा मंत्रिमंडल पुनर्गठन हो सकता है। पुनर्गठन के जरिए असंतुष्‍टों को साधने के प्रयास किए जा सकते हैं। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी यह रणनीति बनाई गई है।

आपको बता दें कि हाल में गहलोत सरकार ने 15 विधायकों को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट किया गया है लेकिन बावजूद इसके कई वरिष्ठ विधायक ऐसे हैं जो अंदर खाने पार्टी और सरकार से नाराज चल रहे हैं। इनकी नाराजगी विधानसभा सत्र के दौरान पर सामने आई थी जब कई वरिष्ठ विधायकों ने सरकार और मंत्रियों को को अपने निशाने पर लिया था। बताया जा रहा है कि नए और पुराने दोनों मंत्रियों के कामकाज पर इन दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नजर बनी हुई है साथ में मुख्यमंत्री लगातार सभी मंत्रियों के परफॉर्मेंस की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और उसी के आधार पर कमजोर परफॉर्मेंस वाले मंत्रिमंडल से बाहर होंगे और उनकी जगह तीसरे और अंतिम मंत्रिमंडल पुनर्गठन में दूसरे विधायकों को मौका दिया जाएगा।

IB मंत्रालय ने दुष्प्रचार कर रहे 22 यूट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक, चार पाकिस्तान से, फेसबुक अकाउंट, न्‍यूज वेबसाइट भी ब्‍लॉक

सीएम गहलोत के साथ कौन कर रहे हैं धोखा? कांग्रेस के विधायक ने लगाए ये आरोप…

सीएम गहलोत का भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पर कटाक्ष, कहा- ये आग लगाने के लिए आते हैं…

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया का आरोप- सरकार कर रही तुष्टिकरण, गहलोत बोलते हैं रटी-रटाई बातें…

जान की बाजी लगाकर मासूम सहित चार जनों को बचाने वाले कांस्‍टेबल नेत्रेश को सीएम गहलोत ने दी शाबादी, पदोन्‍नति भी मिली…

बीकानेर में झोपड़ी से लेकर महल तक गणगौर की पूजा, शाही गणगौर और चांदमल ढढ्डा की गणगौर की निकली सवारी

राजस्‍थान में तीसरी ताकत बनने के लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे पूर्व पीएम के पोते चौधरी

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular