Saturday, April 25, 2026
Hometrendingफर्जी बैंक खाता स्कैम के दोनों आरोपियों को फिर जेल से पकड़...

फर्जी बैंक खाता स्कैम के दोनों आरोपियों को फिर जेल से पकड़ कर लाई एसओजी…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com फर्जी बैंक खातों से करोड़ों रूपये की मनी लॉड्रिंग के बहुचर्चित प्रकरण में पकड़े गये दो आरोपियों मनीष छाजेड़ और राजेन्द्र ओझा को एसओजी सोमवार को एक बार फिर प्रॉडेक्शन वारंट पर सैंट्रल जेल बीकानेर से गिरफ्तार कर लाई है।

फर्जी खाता खोलने वाले आरोपियों के खिलाफ कोटगेट थाने में तीन पुलिस केस दर्ज हुए थे। इनमें से दो पुलिस केस में बीते सप्ताह गिरफ्तार कर रिमांड पर रखने के बाद न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवा दिया था। सोमवार को दोनों आरोपियों को मुकदमा नंबर 55/18 में सैंट्रल जेल से प्रॉडेक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर कोटगेट थाने की हवालात में बंद किया गया है। प्रकरण की जांच में सामने आया कि मनीष छाजेड़ ने डमी पेन कार्ड से फर्जी बैंक खाते खोलकर काला धन जमा किया,फिर इसे देश की नामी शेयर कंपनियों में डीमेट अकाउंट के जरिए करीब दस करोड़ की धोखाधड़ी की गई। सीआईडी सीबी ने इसे अपनी जांच में मनी लॉन्ड्रिंग मानते हुए आठ हजार से अधिक पेज की जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी। इसके बाद मामले की जांच एसओजी को सौंपी गई थी। इस प्रकरण में आरोपी राजेन्द्र ओझा भी सह अभियुक्त है। रिपोर्ट : मुकेश पूनिया

राजस्‍थान : सदस्‍य बनाने में पिछड़े, अब अभियान के लिए खुद मैदान में उतरेंगे सीएम गहलोत

राजस्‍थान के इस जिले में एक महीने के लिए धारा 144 लागू, फिल्म को लेकर…

वैभव गहलोत पर एफआईआर के बाद गर्माई सियासत, विपक्ष ने बोले हमले, कहा- गहरी हैं भ्रष्‍टाचार की जड़ें

दिल्‍ली-पंजाब के बाद अब राजस्‍थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…

बीकानेर : नहरबन्दी के दौरान एक दिन के अंतराल से मिल सकेगा पेयजल, रेपिड रेस्‍पॉन्‍स टीम गठित

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!