Hometrendingराजस्‍थान में फिर शुरू हो रहा बारिश का दौर, एक दिसम्‍बर से...

राजस्‍थान में फिर शुरू हो रहा बारिश का दौर, एक दिसम्‍बर से…

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, एक से पांच दिसंबर से पूर्वी जिलों में बारिश के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते एक दिसंबर से उदयपुर, कोटा के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।

विभाग के अनुसार, 2 और 3 दिसंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, 3 व 4 दिसंबर को उदयपुर, कोटा संभाग के अलावा अजमेर, टोंक और नागौर के कुछ हिस्सों, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर और करौली जिलों में बारिश हो सकती है।

कोरोना : आज फिर आया एक मरीज…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular