Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपंजाब के साथ ही राजस्‍थान में भी गति‍विधियां तेज, पायलट समर्थकों ने...

पंजाब के साथ ही राजस्‍थान में भी गति‍विधियां तेज, पायलट समर्थकों ने आलाकमान से मांगा मिलने का मौका…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पद से इस्तीफा देने के बाद से सियासी संग्राम तेज हो गया है। इसका असर अब राजस्‍थान के सियासी माहौल पर भी दिखाई दे रहा है। तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों को उम्मीद है कि पार्टी आलाकमान पंजाब के बाद अब राजस्थान के बारे में निर्णय करेगा। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति अगले कुछ दिनों में होने की उम्मीद पायलट समर्थकों ने जताई है। आपको बता दें‍ कि इन दिनों सचिन पायलट दिल्ली में है। अब शनिवार शाम को विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद उनके समर्थक विधायक भी दिल्ली जाने की तैयारी में जुट गए। पायलट समर्थकों ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर समय मांगा गया है। खबर है कि पायलट समर्थक विधायक एक साल पहले किए गए अपने वादे को पूरा किए जाने की मांग गांधी परिवार के तीनों सदस्यों के समक्ष रखेंगे।

इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके खेमे के विधायक पूरी तरह आश्वस्त हैं। गहलोत समर्थकों का दावा है कि गहलोत के सीएम पद को लेकर कोई खतरा नहीं है। गहलोत अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। बसपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि राज्य कांग्रेस में गहलोत का कोई विकल्प नहीं है। गहलोत राजस्थान के नेता हैं।

राजस्‍थान : नई गाइडलाइन जारी, पहली से 8वीं तक के स्‍कूल खुलेंगे, शादी समारोह में अब…

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान सरकार ने कोरोना संक्रमण कोरोना के मामलों में कमी के बाद आज नई गाइडलाइन जारी कर दी है। गृह विभाग ने नई गाइडलाइन में अब पहली से लेकर 8वीं तक कक्षा के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। शादी समारोह में अब 200 लोगों के शामिल होने की छूट दी गई है। अभी तक शादियों में 50 लोग ही शामिल हो सकते थे। 20 सितंबर से छठवीं से आठवीं और 27 सितंबर से पहली से पांचवीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल खुलेंगे। पहले फेज में 50 प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में अब 100 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाया जाएगा।

नई गाइडलाइन के अनुसार, सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स पूरी क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। वे ही दर्शक जा सकेंगे, जिन्होंने वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली हो। बिना वैक्सीन वालों को अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट पूरी क्षमता के साथ सुबह 9 से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। जिम, योग सेंटर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। 20 सितंबर से स्विमिंग पूल केवल उन लोगों के लिए खुलेंगे, जिन्होंने वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली हो। जनजातीय विकास विभाग और सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के हॉस्टल 20 सिंतबर से खुलेंगे। इन हॉस्टल के लिए दोनों विभाग अलग से गाइडलाइन जारी करेंगे।

बच्‍चे बाध्य नहीं होंगे…

नई गाइडलाइन के अनुसार, भले ही स्‍कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन सभी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाने से पहले उनके माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी, जो माता-पिता अपने बच्चों को ऑफलाइन क्लास के लिए नहीं भेजना चाहते, उन्हें स्कूल बुलाने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। जो माता-पिता बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था जारी रखनी होगी।

मुख्‍य सचिव के बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा नेता ने उठाए ये सवाल?

बीकानेर में मुख्य सचिव ने कहा- प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान का हो प्रभावी क्रियान्वयन

एनआरसीसी कर रहा ऊंटनी के दूध और बाजरे से तैयार उत्‍पाद पार्लर में उतारने की तैयारी…

प्रशासन शहरों और गांव के संग अभियान में राजस्‍व सेवा के कर्मचारी-अधिकारी लगाएंगे अड़ंगा!

अवैध खनन के मामले में सरकार को घेरने के बजाय खुद ही घिर गया विपक्ष!

विधानसभा में भी गूंजा पुलिस अफसर के वीडियो का मामला, आरोपी रिमांड पर

राजस्‍थान में क्‍यों लगा मंत्रिमंडल विस्‍तार और फेरबदल पर ब्रेक? प्रभारी माकन ने बताई ये खास वजह…

जेईई मेन में भी सिंथेसिस के होनहारों का डंका, अनुश्री, गौतम सहित इन्‍होंने दिखाया कमाल…

दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को अस्‍पताल पहुंचाने पर मिलेगा इनाम, सरकार ने…

राजस्‍थान में अभी नहीं होगी मानसून की विदाई, आगे खिसक रही तारीख, इन इलाकों में…

राजस्‍थान : स्‍कूल खोलने और तबादलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही ये बड़ी बात…

राजस्‍थान : खूब ही बरस रहा सितम्‍बर, 15 दिन में बांधों के सूखे हलक हो गए तर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!