Friday, September 20, 2024
Homeबीकानेरमिस्र की मशहूर रानी क्लियोपेट्रा के पांच ब्यूटी सीक्रेट

मिस्र की मशहूर रानी क्लियोपेट्रा के पांच ब्यूटी सीक्रेट

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

इस बात में तो कोई शक नहीं है कि इजिप्टियन या मिस्र की महिलाएं या लड़कियां अपनी ब्यूटी को लेकर काफी संजीदा थी। चाहे बात उनकी मेकअप की हो या परफ्यूम और उनके सजने संवरने का ढंग। उनका स्टाइल और फैशन 5 हजार साल से भी ज्यादा पुराना है उनका मेकअप और सजने संवरने का तरीका आज भी फैशन और ट्रेंड में हैं।

काजल : आप जानकर चौंक जाएंगे कि काजल मिस्र की खोज है। ये अनिवार्य रूप से भारी धातुओं और लीड के तत्वों को मिलाकर बनाया जाता था। और ये बिल्कुल मत भूलिएगां कि ये मिस्र के ही लोग थे जिन्होंने केट आई का आविष्कार किया था। जिसें हम आई विंग कहते है और ये लड़कियों का पसंदीदा मेकअप है। मिस्त्र की और इतिहास में अपनी सुंदरता के लिए जाने वाली क्लियोपेट्रा की ये पांच ब्यूटी सीक्रेट अपनाकर आप भी उनकी तरह सुंदर हो जवां रह सकती हैं।

मिल्क बाथ : पुरातत्व विशेषज्ञ की मानें तो क्लियोपेट्रा अपनी सुंदरता बनाए रखने के लिए दूध से नहाया करती थी। इसमें मौजूद लेक्टिक अम्ल उनकी स्किन को जवां बनाएं रखने में मदद करता था।
केस्टर, शीशम और मोरिंगा ऑयल : मिस्र के लोग खुद को सुंदर दिखाने को लेकर काफी जुनूनी थे। अपनी जवां स्किन को बरकरार रखने के लिए और झुर्रियों से बचने के लिए वो केस्टर, शीशम, और मोरिंगा के तेल लगाया करते थे।

शहद और मिल्क मास्क : शहद तो प्राचीन मिस्र का पसंदीदा उत्पाद रहा है, इसकी भीनी खुशबू और हाइड्रेडिंग खुबियों की वजह से। इसलिए मिस्र के लोग शहद और दूध से मिलाकर पोषकता के लिए फेस मास्क लगाया करते थे।

मृत समुद्री नमक : मिस्र की फेमस महारानी क्लिोस की सुंदरता का राज मृत समुद्री नमक था। आप भी दुकानों पर उपलब्ध समुद्री नमक का उपयोग कर सकते हैं, उनमें वहीं खनिजों के गुण होते हैं जो हम हर रोज प्रदूषण की वजह से खो देते हैं।

बॉडी सुगर स्क्रबिंग : इजिप्टियन अपने शरीर को मुलायम बनाने केलिए और अनचाहे बाल हटाने के लिए सुगर से बॉडी स्क्रब किया करती थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular