Hometrendingरोडवेज : बीकानेर होकर चलेगी यह लग्जरी बस, पिलानी मार्ग पर होगी...

रोडवेज : बीकानेर होकर चलेगी यह लग्जरी बस, पिलानी मार्ग पर होगी संचालित…

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से आमजन सुविधा को देखते हुए अब लग्जरी बसों का संचालन भी शुरू किया जा रहा है।

जयपुर-चण्डीगढ़, जयपुर-अहमदाबाद जयपुर-बीकानेर वाया पिलानी मार्ग पर सुपर लग्जरी (कम किराये पर) मार्ग पर आज से एवं जयपुर-चण्डीगढ़ वाया हिसार, जयपुर-पाटन गांधीरथ बस सेवा का संचालन 07 जुलाई से शुरू किया जा रहा है।

राजस्थान रोडवेज के सीएमडी राजेश्वर सिंह के अनुसार आमजन की मांग व सुविधा को देखते हुए जयपुर-चण्डीगढ़, जयपुर-अहमदाबाद, जयपुर-बीकानेर वाया पिलानी मार्ग पर सुपर लग्जरी (कम किराये पर) मार्ग पर आज से चलाई जा रही है। वहीं जयपुर-चण्डीगढ़ वाया हिसार, जयपुर-पाटन गांधीरथ बस सेवा का संचालन 07 जुलाई से शुरू किया जाएगा।

यह रहेगा समय…

सुपर लग्जरी बस सेवा जयपुर से चण्ड़ीगढ़ के लिए रात 9:30 बजे, जयपुर-अहमदाबाद रात 9:30 बजे,जयपुर-चण्ड़ीगढ़ वाया हिसार सुबह 06:00 बजे, जयपुर-बीकानेर वाया पिलानी सुबह 05:45 बजे, जयपुर-पाटन रात 10:15 बजें चलेगी।

सिंह ने बताया कि जयपुर-चण्ड़ीगढ़, वाया दिल्ली का किराया 1306, रुपए है, वहीं जयपुर-अहमदाबाद किराया 1241 रुपए रखा गया है, इसी तरह जयपुर-बीकानेर वाया पिलानी किराया 590 रुपए, जयपुर-चण्ड़ीगढ़ वाया हिसार का किराया1105 रुपए, जयपुर-पाटन का किराया 438 रुपए निर्धारित किया गया है।
दस मई से बंद थी…
राजस्थान रोडवेज की सुपर लग्जरी बस सेवा 10 मई से लॉक डाउन के कारण बंद की गई थी जिसे फिर से आमजन की सुविधा एवं मांग पर शुरू किया जा रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular