








बीकानेर Abhayindia.com शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति की ओर से रविवार को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सेवगों की बगीची में हुए समारोह में मेडिकल कॉलेज के विद्याथी राजन शर्मा और प्रतिभाशाली राधिका सेवग को 35-35 हजार रुपए की छात्रवृति प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की गई।
समिति संयोजक महेश कुमार भोजक ने बताया कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज पंडित रतन लाल शास्त्री को समर्पित इस छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में राजन शर्मा तीसरी बार एवं राधिका सेवग को दूसरी बार राशि प्रदान की गई। दोनों विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर प्रशस्ती पत्र, श्रीफल व नकद राशि भेंट की गई।
इस मौके पर आरके शर्मा, सत्यदेव शर्मा, हस्तीमल शर्मा, गिरधर पंडित शर्मा, नितिन वत्सस आदि ने विचार रखे। विजयशंकर शर्मा ने आभार जताया। कार्यक्रम में डी सेवग, प्रहलाद दास सेवग, सूर्य प्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, रविन्द्र, नंदबाबा, मदन लाल भोजक, वीणा शर्मा, कामिनी भोजक, दुर्गादत्त भोजक, पुरूषोत्तम सेवक, राजकुमारी, संजय शर्मा, पूनमचंद शर्मा, विजय शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।





