Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : सभी का हो समय पर टीकाकरण, बीकानेर जिला उद्योग संघ...

बीकानेर : सभी का हो समय पर टीकाकरण, बीकानेर जिला उद्योग संघ का यही ध्येय ; पचीसिया

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com औद्योगिक क्षेत्र में कोई भी श्रमिक कोविड टीकाकरण से वंचित नहीं रहे इसके लिए जिला उद्योग संघ के तत्वावधान में शनिवार को शिविर लगाया गया।

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि चौथा टीकाकरण शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. चाहर के निर्देशों पर लगाया गया। इसमें औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों व आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

इसमें 18 प्लस आयुवर्ग के नागरिकों का ऑनस्पॉट व 45 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों का प्रथम व द्वितीय डोज के टीके लगाए गए। इसमें 558 लोग लाभान्वित हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. चाहर ने बताया कि लोगों में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ा है, हमारा यह प्रयास रहेगा कि अलग-अलग जगह टीकाकरण के शिविर लगवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जाए।

जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जारी के निर्देशानुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों का ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण किया जाए, इसके लिए बीकानेर जिला उद्योग संघ रानीबाजार, बीछवाल उद्योग संघ एवं खारा उद्योग संघ में श्रमिकों एवं आम नागरिकों के टीकाकरण के लिए शिविर लगाए गए है।

शनिवार को लगाए गए टीकाकरण शिविर का संचालन आरसीएचओ राजेश गुप्ता व डॉ. एम. दाऊदी की देख-रेख में किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश ओझा, कुंदन मल बोहरा, दिलीप रंगा, अरुण झंवर, नरेश मित्तल, राजीव शर्मा, मीनाक्षी दाधीच, राजू शर्मा, गोगी देवी, इन्दूबाला, ललिता, मीनाक्षी यादव, आशीष सैनी, शकील, शाहीन नवाज, चयन, मंगल, घनश्याम आदि शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!