Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर : रेल कार्मिकों का कोरोना कर्मवीर के रूप में हुआ सम्मान...

बीकानेर : रेल कार्मिकों का कोरोना कर्मवीर के रूप में हुआ सम्मान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रेल कर्मचारियों का कोरोना कर्मवीर के रूप में सम्मानित किया गया।

संत भावनाथ महाराज के सान्निध्य में हुए समारोह में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (एनडबल्यूआरईयू) अध्यक्ष अनिल व्यास, राष्ट्रीय युवा संघ के प्रदेश महासचिव आसुसिंह सोलंकी सहित कई रेलकर्मियों अभिनंदन किया गया। आयोजन से जुड़े पं. प्रहलाद ओझा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में न केवल चिकित्सा, पुलिस, सुरक्षाकर्मियों, सफाईकर्मियों के साथ-साथ रेलकर्मियों ने भी समय-समय पर अपनी ड्यूटी निभाई है।

जिस समय आवागमन के सब साधन बंद थे उस समय रेलकर्मियों ने अपने कार्य को बखूबी अंजाम तक पहुंचाया। इसी उपलक्ष्य में यहां रेलकर्मियों का शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान अभिनंदन किया गया। एनडबल्यूआरईयू के बीकानेर ब्रांच सचिव बृजेश ओझा, लालगढ़ ब्रांच सचिव गणेश वशिष्ठ, सहायक मंडल सचिव देवेंद्र यादव, नरेश चंदेल, पवन कुमार, नवीन कुमार, शिवानंद का भी सम्मान-अभिनंदन किया गया।

व्यास ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान रेलकर्मियों ने भी ड्यूटी निभायी इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलकर्मियों को भी कोरोना वॉरियर्स का नाम दिया हुआ है। लेकिन दुर्भाग्य है कि फ्रंटलाइन वर्कर्स की कैटेगरी में रेलवेकर्मियों को असमानता के रुप में देखा जा रहा है। जबकि मनोबल बढ़ाने के लिए असमानता को दूर किया जाना चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!