HometrendingRajasthan Weather : भीषण गर्मी के दौर के बीच मौसम में बदलाव...

Rajasthan Weather : भीषण गर्मी के दौर के बीच मौसम में बदलाव को लेकर आया ताजा अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भीषण गर्मी के दौर के बीच मौसम में बदलाव को लेकर नया अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू जिले में कहीं-कहीं हल्के से माध्यम बारिश मेघगर्जन और गरज चमक के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दोरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 4-5 दिन पारा बढ़ेगा और लू चलेगी। इसके साथ ही कल सोमवार 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। तापमान बढ़ने के साथ ही राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही अंचलों में कहीं-कहीं झुलसाने वाली हीटवेव चलने के आसार हैं।

विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के शेखावाटी क्षेत्र के साथ-साथ जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदला। इस दौरान इन क्षेत्रों में बादलों की गर्जना के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद यहां तीन से चार डिग्री तक पारे में गिरावट दर्ज हुई। जयपुर में पांच डिग्री तक पारा गिरा। हालांकि, राज्य के बाकी अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular