Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर पुलिस : फरार अपराधी पर दो हजार का इनाम घोषित,...

बीकानेर पुलिस : फरार अपराधी पर दो हजार का इनाम घोषित, एसपी ने जारी किए आदेश…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com एनडीपीएस एक्ट के तहत बज्जू थाने के वांछित अपराधी पर पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने नकद इनाम घोषित किया है।

एसपी प्रीति चंद्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार भवानी शकर उर्फ भानी बिश्नोई एनडीपीएस एक्ट के तहत नवम्बर 2019 से फरार चल रहा है। पुलिस के प्रयासों के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ऐसे में राजस्थान पुलिस रेग्यूलेशन नियम के तहत शक्तियों के अनुसार यह घोषणा की गई है कि जो भी व्यक्ति उक्त आरोपी को पकडऩे में सहयोग करता है, या उसकी सही सूचना देता है, अथवा स्वयं पकड़ कर पुलिस के हवाले करता है, तो उसे जिला पुलिस अधीक्षक की तरफ से 2 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!