Sunday, June 21, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान : आज 19 जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हल्‍की बारिश...

राजस्‍थान : आज 19 जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हल्‍की बारिश के आसार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ अब भी सक्रिय है। इसका असर आज 19 जिलों में देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन जिलों में 40 से 50 किमी रफ्तार की हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश तथा कहीं-कहीं धूलभरी आंधी भी चलने के आसार बने हुए हैं।

विभाग के अनुसार, प्रदेश के बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडगढ़़, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर व बांसवाड़ा में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

इधर, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, आज पूर्वोत्तर भारत, केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, दक्षिणपूर्व राजस्थान, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, शेष मध्य प्रदेश, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी आ सकती है।

राजस्‍थान में टीके का टोटा, लेकिन राजनीति की रार परवान पर…

बीकानेर में सिमट रहा कोरोना का दायरा, आज 14 क्षेत्रों से 17 नए मरीज, देखें सूची…

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण का दायरा अब सिमटता नजर आ रहा है। आज की पहली रिपोर्ट राहतभरी सामने आई है।

नोडल अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि आज सुबह पहली रिपोर्ट में 17 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। ये मरीज विभिन्‍न 14 क्षेत्रों से हैं। नोडल अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा और सीएमएचओ डॉ. ओ. पी. चाहर ने आमजन से अनुरोध किया है कि भले ही कोरोना के केस कम हो रहे हो, लेकिन हमें अब भी इससे सतर्क रहना होगा।

Today Corona Cases List
Today Corona Cases List

राजस्‍थान में अनलॉक-2 के तहत नई गाइड लाइन की तैयारी, बढ़ सकता है छूट का यह दायरा…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!