Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर : केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने ई-बुक के माध्यम से प्रस्तुत किया...

बीकानेर : केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने ई-बुक के माध्यम से प्रस्तुत किया 2 साल के विकास कार्यों का विवरण…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग एवं लोक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बीकानेर की जनता के समक्ष 17 वीं लोकसभा के 2 साल पूरे होने पर ई-बुक के माध्यम से विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। ई-बुक का ऑनलाइन लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने किया।

कार्यक्रम में लगभग 150 भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ई-बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मेघवाल कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की ओर उन्मुख हुआ है, प्रधानमंत्री ने प्रत्येक चुनौती का सामना करते हुए देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। मेघवाल ने कहा कि बीकानेर की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार संसद में भेजा है, मैं उसके लिए सदैव आभारी हूं। बीकानेर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि बीकानेर के विकास में कोई कमी नहीं आएगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल की कार्यशैली एवं सेवा भाव प्रंशसनीय है, युवा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सतीश पूनियां ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार में मुख्यमंत्री गहलोत व अन्य मंत्री एवं विधायक हर समय भाजपा संसदों पर आरोप लगाते है कि सांसदों ने क्या किया, उन्हें अर्जुन राम की इस ई-बुक को अवश्य पढऩा चाहिए, जो उनके लिए आइना का काम करेगी।

इस मौके पर बीकानेर के लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, महामंत्री मोहन सुराणा, जिलामंत्री, श्याम पंचारिया, मधु आचार्य, मोहनलाल बेदी, शिखर डागा, सुषमा बिस्सा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल आदि मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!