Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : असल मायने में श्रमिक नेता थे गोकुल प्रसाद पुरोहित, 6...

बीकानेर : असल मायने में श्रमिक नेता थे गोकुल प्रसाद पुरोहित, 6 जून पुण्यतिथि पर विशेष…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान के श्रमिक नेता थे।

हमेशा कमजोर तबके, मजदूर वर्ग, जरुरतमंदों के हकों के लिए संघर्ष किया। जीवन के प्रारंम्भिक दौर मेें उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलनों में अपना योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने मेवाड़ में किसानों मजदूरों के लिए संघर्ष कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनके सामाजिक, आर्थिक शैक्षणिक उत्थान में महती भूमिका निभाई। यही वजह थी कि लोगों ने उन्हें पहले अपना प्रधान चुना और फिर विधायक। 60 के दशक के मध्य में पुरोहित ने बीकानेर की ओर रुख किया। यहां आने पर उन्हेें लगा कि यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से बहुत पिछड़ा है।

यहां के मूल निवासी भी आर्थिक औऱ राजनीतिक रूप से ज्यादा समृद्ध नहीं थे। उन्होंने अपने लोगों के बीच रहकर उनका उत्थान करने का निश्चय किया। इसके लिए उन्होंने युवाओं की एक टीम तैयार की ओर उनको राजनीतिक पदों पर आसीन करवाया।

बाद में बीकानेर से विधायक चुने गए। कर्मठ व्यक्तित्व के धनी पुरोहित ने बीकानेर के विकास को गति प्रदान की। बीकानेर को विभिन्न क्षेत्रों में अब सरकारी लाभ मिलने लगा, युवा वर्ग सरकारी नौकरियों में पदासीन होने लगे, सामाजिक कार्यक्रमों, विवाह इत्यादि में सरकारी सुविधाएं मिलने लगी,खिलाडिय़ों के लिए पुष्करणा स्टेडियम बनाया गया। यहां महाविद्यालयों में कई तरह विषय शुरू हुए।

बीकानेर में विश्वविद्यालय की पहली मांग उन्होंने ने ही सरकार तक पहुंचाई। शहरी क्षेत्र के बेरोजगार,भूमिहीनों को कृषि भूमि का आवंटन उनकी प्रमुख देन थी, नहरी क्षेत्र के मजदूर, डेयरी कर्मचारी, भुजिया श्रमिक,लौहा श्रमिक, टैक्सी- गाड़ा श्रमिक, बिजली कर्मचारी ,जलदाय कार्मिक सरीखे श्रमिकों के लिए गोकुल बाबा हर समय तत्पर रहते थे।

वे उनकी हर समस्या को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाते थे। समाधान नहीं होने पर अपनी ही सरकार का विरोध करने में भी पीछे नहीं हटते थे। उन्होंने बीकानेर की राजनीति में नेतृत्व क्षमता विकसित की थी, जिसका प्रभाव वर्तमान में देखा जा सकता है। 6 जून रविवार को ऐसे युगपुरुष स्वतंत्रता सैनानी, मजदूर नेता की पुण्यतिथि है।

-उनको भावपूर्ण सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!