









बीकानेर Abhayindia.com पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस ने रोष जताया।
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी के निर्देशानुसार बीकानेर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में जस्सूसर गेट पर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान प्रतीक स्वरूप पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनपत चायल क अनुसार बीते 1 साल में पेट्रोल डीजल की कीमत अब तक की सर्वाधिक उच्चतम दर पर है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।
प्रदेश सचिव देवेंद्र बिस्सा ने कहा कि 2009 से 2014 यूपीए सरकार के समय कच्चे तेल की अन्तराष्ट्रीय दरें 70 से 125 डॉलर प्रति बैरल थी, उस समय भी पेट्रोल की कीमत 75 रुपए प्रति लीटर के अंदर थी, आज 36 से 40 डॉलर प्रति बैरल है, इसके बादवजूद केन्द्र की तानाशाह सरकार ने गरीब जनता पर आर्थिक बोझ डालते हुए पेट्रोल व डीजल की दरें 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा दी है।
विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फरमान कोहरी, पश्चिम विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, आजम अली,शहर महासचिव अभिषेक डेनवाल, लक्ष्मीकांत बिस्सा, रक्षित सोनी, योगेश तेजी,संदीप शर्मा,अमन जोशी, महेश बिस्सा,हैप्पी व्यास, रोहित जावा, तरुण शर्मा, बरकत चौहान, तपसा जोशी, कुंदन, किशन कल्ला, अरुण, हेमंत सुथार, सुशील बिश्नोई सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।






