Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर : मुरलीधर व्यास नगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

बीकानेर : मुरलीधर व्यास नगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर abhayindia.com मुरलीधर व्यास नगर साधारण नागरिक समिति के तत्वावधान में आज पर्यावरण दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम सेक्टर संख्या-03 स्थित पार्क में निर्धारित समय सुबह 8.15 बजे आरंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुरलीधर व्यास नगर के कई प्रबुद्ध जन सम्मिलित हुए. जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ विजय आचार्य, सचिव रासबिहारी जोशी, उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी, गिरिराज हर्ष, शिव कुमार व्यास, मुकेश जोशी, सुशील मत्तड, डॉ चतुर्भुज भाटी, दिनेश स्वामी, राजेश आचार्य, शैक्षिक प्रकोष्ट के गणेश बोहरा, परामर्श प्रकोष्ठ के प्रो.अनिल छंगाणी, उमेश व्यास, महिला प्रकोष्ठ की पार्वती अग्रवाल, शांति देवी, प्रचार मंत्री उमाकांत व्यास, सेक्टर तीन के राजू सोढ़ा, धनसुख, मनोज व्यास एवं छात्र-छात्राओं सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित हुए। वार्ड संख्या 2 की पार्षद सुधा आचार्य भी उपस्थित रहीं।

 

 कार्यक्रम में सर्वप्रथम वार्ड सांख्या 2 के सैक्टर 3 के पार्क की सफाई की गई और नीम, पीपल, बरगद, सरेस एवं कईं वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।

 

समिति द्वारा उक्त पार्क में वृक्षों को पानी देने के लिए एक बड़ी सिंटेक्स की टंकी स्थापित की गई और इसे वहाँ के निवासियों को सुपुर्द किया ताकि वहां लगाए गए पेड़ों को समयानुसार उचित पानी दिया जा सके। इसी के साथ साथ कार्यक्रम में उमेश व्यास ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।

 

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय आचार्य ने समिति नवगठित समिति का संक्षिप्त परिचय दिया एवं इसके उद्देश्य उपस्थित सदस्यों के सामने रखा जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। गिरिराज हर्ष और डॉ अनिल छंगाणी ने सभी उपस्थित सदस्यों को अपने उद्बोधन में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया तथा सेक्टर 3 के उक्त पार्क को विकसित करने के लिए समस्त आसपास के निवासियों को साथ में लेकर संकल्प लिया।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!