









बीकानेर Abhayindia.com ईडब्ल्यूएस व मूलनिवासी प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर आक्षेप को लेकर विप्र फाउंडेशन ने विरोध जताया है।
फाउंडेशन के मंडल जोन 1 बी के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने रोष जताते हुए कहा कि ईडब्ल्यूएस व मूलनिवासी प्रमाण पत्र केे लिए बेवजह आपेक्ष लगाए जा रहे है।
विफा के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि गृह विभाग ग्रुप (9) की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार आवेदन किए जाने के बाद तहसील उपखण्ड कार्यालय स्तर पर आवश्यक कागजाद उपलब्ध करवाने के बावजूद भी अनर्गल व अनावश्यक आपत्तियां दर्ज कर ऊक्त आवेदन लौटाया जा रहा है, जो अनुचित है।
प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने एसडीएम अरुण प्रकाश शर्मा को अवगत कराया कि प्रशासन की उदासीनता के चलते समाज में भारी आक्रोश है, आवेदनकर्ताओं को एक माह से अपने प्रमाण पत्र जारी होने का इंतजार है।
एडवोकेट सुखदेव व्यास ने बताया कि पूरे विषय की गम्भीरता को समझते हुए एसडीएम ने शिष्टमंडल को 5 जून को प्रशासन के साथ वार्ता के लिए बुलाया है।
प्रतिनिधि मंडल में युवा शहर अध्यक्ष विजय पाईवाल, युवा उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत, प्रदेश कार्यलय प्रभारी रमेशचंद्र उपाध्याय, के.सी.ओझा,युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा आदि शामिल थे।






