Sunday, June 21, 2026
Hometrendingरेलवे : अब एक पारी में ही खुलेंगे टिकट आरक्षण केन्द्र, समय...

रेलवे : अब एक पारी में ही खुलेंगे टिकट आरक्षण केन्द्र, समय में हुई कटौती…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना काल में रेलवे का यात्रीभार लगातार गिर रहा है। इसको देखते हुए रेलवे नेे कई ट्रेनेें रद्द की है।

यात्री संख्या में कमी, राज्य सरकारों की ओर से लगाए गए लॉकडाउन व कर्फ्यू को देखते हुए टिकट आरक्षण केन्द्र अब एक ही पारी में दोपहर 02:00 बजे तक खुलेंगे।

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार कोविड-19 महामारी के मद्देनजर रेल यात्रियों की संख्या में आई कमी एवं लॉकडाउन के कारण बीकानेर मंडल के बीकानेर, भिवानी, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर के टिकट आरक्षण कार्यालयों के समय में कटौती करते हुए 21 मई से एक ही पारी में खोलने का निर्णय किया गया है।

इन आरक्षण कार्यालयों में दूसरी पारी का संचालन अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा है।
इसके बाद यात्री अपने आरक्षित टिकट का रद्दीकरण व आरक्षण स्टेशन पर स्थित करंट काउंटर पर करा सकेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!