Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : पशुपालक सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित...

बीकानेर : पशुपालक सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य सरकार की ओर से प्रगतिशील पशुपालकों को राज्य, जिला और पंचायत समिति स्तर पर पशुपालक सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि प्रदेश के प्रगतिशील किसानों की तर्ज पर प्रगतिशील पशुपालकों को प्रोत्साहित करने एवं पशुपालकों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास कर उन्हें पशुधन विकास की मूल धारा से जोडऩे के लिए बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की अनुपालना में यह पहल की गई है।

पशुपालक सम्मान में ऐसे प्रगतिशील पशुपालकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार कर पशुधन उत्पादन में नए आयाम स्थापित कर सकें। ऐसे पशुपालक जो पशु प्रबंधन, पशु आवास व्यवस्था, संतुलित आहार आदि के संबंध में उन्नत तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ इन तकनीकों को उपयोग में लेते हों, इन्हें भी सम्मान में प्राथमिकता दी जाएगी।

पशुपालक सम्मान समारोह में राज्य स्तर पर पचास हजार, जिला स्तर पर पच्चीस हजार और पंचायत समिति स्तर पर दस हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में 31 अगस्त तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पशुपालक इसके लिए संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!