Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर : पुष्करणा सखी ग्रुप सेवा कार्य में आया आगेे...

बीकानेर : पुष्करणा सखी ग्रुप सेवा कार्य में आया आगेे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पुष्करणा सखी ग्रुप सेवा कार्य में बढ़चढ़कर भागीदारी निभा रही है। हाल ही में कोरोना से ग्रसित जोधपुर के आशीष हर्ष के फेफड़ों खराबी आ गई थी।

उनका इलाज सिकंदराबाद में हो रहा है, उनके फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया जाएगा। परिवार के सदस्यों की अपील पर पुष्करणा सखियों ने दो ही दिन मेें 2 लाख रुपए की सहयोग राशि एकत्रित कर मानवता की मिसाल कायम की। ग्रुप की एडमिन अर्चना थानवी के अनुसार ग्रुप की ओर से महिला रोजगार को बढ़ावा दिया जाता है।

साथ ही महिलाओं में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया जाता है। अर्चना थानवी व डॉ.वीणा छंगाणी के प्रयासों से महिलाओं की लेखनी को भी एक पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। समाज की विभिन्न कुरीतियों , स्वास्थ व शिक्षा व रोजगार के प्रति ग्रुप की ओर से जागरूक किया जाता है।

ग्रुप में समाज की महिलाएं सक्रियता के साथ भागीदारी निभा रही है। ग्रुप का गठन 18 जुलाई 2020 में समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें बीकानेर के अलावा फलौदी की चन्द्रकला बोहरा,जोधपुर से काजु पुरोहित,जया व्यास सहित सदस्य है। अब तक देश विदेश की पुष्करणा समाज की 8200 महिलाएं इस ग्रुप से जुड़ चुकी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!