Hometrendingईदुलजुहा पर घरों में ही होगी इबादत, एक अगस्त को मनाया जाएगा,...

ईदुलजुहा पर घरों में ही होगी इबादत, एक अगस्त को मनाया जाएगा, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com मुस्लिम समाज ने ईदुलजुहा की तैयारियां शुरू कर दी है। कोरोना महामारी के चलते कुर्बानी के इस पर्व पर समाज के लोग अपने-अपने घरों में ही इबादत करेंगे। ईदगाह कमेटी के संरक्षक हाफिर फरमान अली के अनुसार इस बार ईदुलजुहा का पर्व एक अगस्त को मनाया जाएगा।

शहर काजी हाजी मुश्ताक अहमद, नायब शहर काजी हाफिज शाहनवाज हुसैन व ईदगाह कमेटी के संरक्षक हाफिज फरमान अली ने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया है कि जिला प्रशासन की ओर से जो दिशा-निर्देश मिले है, उनकी पूरी तरह से पालना की जाएगी। इस कारण इस बार बड़ी ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं होगी।

लोग अपने-अपने घर में रहकर ही इबादत करेंगे। हाफिज फरमान अली ने बताया कि त्याग, बलिदान, इबादत और अहिंसा का पैगाम देने वाला पर्व है ईदुलजुहा(ईदुलअजहा), इसको लेकर घरों में तैयारियां चल रही है। यह पर्व हज की खुशी मनाया जाता है, ईदुलफितुर का पर्व रोजों की खुशी में मनाया जाता है।

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area
Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

 

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!